अन्ना हजारे और नेता,
मित्रो अन्ना हजारे को अपने आन्दोलन में प्रारंभिक सफलता मिली है.इसके लिए देश की जनता उनकी आभारी है.अन्ना हजारे आम आदमी की आवाज बनकर सामने आये है.
देश के हीरो बने है.
हमारी देश की राजनीती की दुकान चंलने वाले नेताओ चाहे वे किसी भी पार्टी के हो उनकी बढती लोकप्रियता से विचलित हो रहे है क्योकि उनके दामन में दाग है.आज के समय में छुटभैया नेता भी लाखो नहीं करोडो की बात करता है.नेता रातो रात कैसे करोडपति बन जाते है ये बात किसी से छुपी हुई नहीं है.आने वाले चुनावो में भ्रष्ट्राचार सबसे बड़ा मुद्दा बन कर सामने आएगा.
अन्ना हजारे हो या बाबा राम देव जो भी भ्रष्ट्राचार के विरुद्ध आवाज उठता है -सभी राजनितिक पार्टियों के नेता उनकी आवाज दबाने के प्रयास करने लगते है.आज आम आदमी ही नहीं समाज के हर वर्ग का व्यक्ति नेताओ के भ्रष्ट आचरण से दुखी है.ये लोग हमारे मसीहा बन कर आये है हमें इन जैसे महान और निष्कलंक लोगो का हर प्रकार से समर्थन करना है.तभी हमारे देश और आने वाली पीढियों का भविष्य उज्जवल होगा.नहीं तो हमारे ऊपर इस शेर का भाव लागू होगा :
लम्हों ने खता की थी सदियों ने सजा पाई !
No comments:
Post a Comment