पुस्तक मित्र,
मित्रो आप सभी को राजेश भारद्वाज का स्नेह भरा नमस्कार !
वर्त्तमान समय में हम सभी मनोरंजन के लिए टी वी देखते है या कंप्यूटर पर सर्फिंग करते है या नेट पर चेटिंग करते है.परन्तु मेरा ये मानना है की पुस्तके हमें सही मार्ग दर्शन देती है,पुस्तके ही सच्ची मित्र है.महापुरुषों की जीवनी पढ़ कर हमें जीने की सही राह मिलती है,अच्छा साहित्य हमारा स्वस्थ मनोरंजन करता है.
पुस्तको को हम यात्रा के दोरान पढ़ कर हम समय व्यतीत कर सकते है.अवकाश के समय में भी पुस्तके बेहतर साथी होती है.वर्तमान में युवा पीढ़ी पुस्तकों से दूर होती जा रही है.बर्थ डे आदि अवसरों पर सभी आयु वर्ग के लोगो को उनकी रूचि के अनुसार पुस्तके भेट में दी जा सकती है.बच्चो को कॉमिक्स युवा वर्ग को प्रतियोगिता में सफलता पाने की पुस्तके तो बुजुर्ग लोगो को धार्मिक पुस्तके भेट में दी जा सकती है.
अच्छी पुस्तके हमें निराश से आशापूर्ण जीवन की और ले जाती है.
अच्छी पुस्तके पढ़िए आगे बढिए